शराब पीते समय चीयर्स कहने के पीछे छिपा है बेहद दिलचस्प इतिहास

शराब पीते समय चीयर्स कहने के पीछे छिपा है बेहद दिलचस्प इतिहास

एक झलक न्यूज़ डेस्क : कॉफी या शराब पीते समय ‘चीयर्स’ कहना आज के समय का एक आम रिवाज बन चुका है। यह शब्द फ्रांसीसी शब्द ‘चीयर’ से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ चेहरा या सिर होता है। समय के साथ यह खुशी और उत्साह व्यक्त करने का एक तरीका बन गया। गिलासों को आपस में टकराने से निकलने वाली आवाज हमारी पांचवीं इंद्री यानी सुनने की क्षमता को सक्रिय करती है, जिससे पीने का अनुभव पूरी तरह से मुकम्मল हो जाता है।

मध्ययुगीन मान्यताओं के अनुसार गिलासों की खनक बुरी आत्माओं को दूर भगाने का एक माध्यम मानी जाती थी। कभी-कभी लोग सम्मान में पेय की कुछ बूंदें जमीन पर भी गिरा देते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धारणाओं का मिश्रण है, जो आज भी सामाजिक बैठकों का एक अभिन्न हिस्सा बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *