धमाकेदार ट्रिपल सेंचुरी हरजस सिंह का 50 ओवर में 314 रन, तोड़ा इतिहास

धमाकेदार ट्रिपल सेंचुरी हरजस सिंह का 50 ओवर में 314 रन, तोड़ा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व खिलाड़ी हरजस सिंह ने सिडनी ग्रेड क्रिकेट में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है। 4 अक्टूबर को न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में वेस्टर्न सबअर्ब की ओर से खेलते हुए, उन्होंने सिडनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ 50 ओवर के मैच में मात्र 141 गेंदों पर 314 रनों की तूफानी पारी खेली। इस ऐतिहासिक पारी में 34 छक्के और 12 चौके शामिल थे, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 5 विकेट पर 483 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हरजस ने 74 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया और उसके बाद केवल 29 गेंदों में अगले 100 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

यह वही युवा बल्लेबाज हरजस सिंह हैं जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में भारत के खिलाफ 55 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताया था। उनका परिवार 24 साल पहले चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया चला गया था, जहां उनका जन्म हुआ। हरजस ने महज 132 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया। उनकी इस असाधारण पारी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है और उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *