IND-W vs PAK-W, ‘महिला विश्व कप में आज होगी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
पुरुषों के एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के तीन मुकाबलों के बाद, अब महिला क्रिकेट की बारी है। आज, रविवार को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के छठे मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। हालांकि, रिकॉर्ड बताते हैं कि मुकाबले में सस्पेंस कम रहने की उम्मीद है, लेकिन फैंस की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी रहेंगी।
मैच का समय और स्थान
भारत (IND-W) बनाम पाकिस्तान (PAK-W) का यह मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार, यह मैच आज दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
भारत का रिकॉर्ड रहा है मजबूत
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद दमदार रहा है। पिछले मुकाबलों के आँकड़े साफ तौर पर दर्शाते हैं कि भारतीय टीम इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। हालांकि, पाकिस्तान की टीम रिकॉर्ड को तोड़कर उलटफेर करने की पूरी कोशिश करेगी। भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।