रोहित से छिनी ODI कप्तानी, गिल बने कप्तान, ‘एरोन फिंच ने IND vs AUS सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी!
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा से लेकर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंप दी है। इस दौरे पर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे और टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। वनडे स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, जो अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते दिखेंगे।
वनडे सीरीज पर फिंच का बड़ा बयान:
सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने आईसीसी की वेबसाइट के हवाले से एक बड़ा दावा किया है। फिंच ने कहा कि, “यह एक शानदार सीरीज होने वाली है। मुझे लगता है कि विराट कोहली की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कागजों पर देखें तो ये हमेशा से शानदार मुकाबला रहा है और मैच बराबरी का रहता है।”
हालांकि, उन्होंने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को विजेता बताते हुए कहा, “लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम करेगी।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “मुझे पूरा विश्वास तो नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया एक मजबूत टीम है और ये एक बेहतरीन सीरीज होने वाली है।” फिंच का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का टीम में होना गिल की कप्तानी के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
गिल की कप्तानी पर विश्वास:
शुभमन गिल के नेतृत्व पर बोलते हुए एरोन फिंच ने कहा कि, “शुभमन गिल ने पहले ही सभी को दिखा दिया है कि वे टी20 और टेस्ट क्रिकेट में कितने अच्छे कप्तान हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि वनडे में भी वे कुछ अलग नहीं होंगे। वे एक शानदार खिलाड़ी हैं।” फिंच ने आगे कहा कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की कप्तानी की थी और अब उनके पास तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालने का बेहतरीन मौका होगा।