IND vs NZ: इतिहास रचते हुए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल बनीं महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली संयुक्त रूप से पहली बल्लेबाज

IND vs NZ: इतिहास रचते हुए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल बनीं महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली संयुक्त रूप से पहली बल्लेबाज

नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में हो रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। प्रतिका ने इस मुकाबले में 10वें ओवर फेंकने आईं सोफी डिवाइन के ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही चौका लगाया, वैसे ही उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने एक हजार रन पूरे किए।

  • सबसे तेज़ 1000 रन (पारी के हिसाब से): प्रतिका ने इसके लिए सिर्फ 23 पारियां ली हैं और वो महिला वनडे में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर (23 पारियां) की बराबरी की है।
  • सबसे तेज़ 1000 रन (दिनों के हिसाब से): प्रतिका ने अपने डेब्यू के बाद से सिर्फ 304 दिनों के भीतर इस आंकड़े को छुआ है। डेब्यू के बाद से सबसे कम दिनों में एक हजार वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड अब प्रतिका के नाम हो गया है।
    • इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के नाम था, जिन्होंने यह उपलब्धि 734 दिनों में हासिल की थी। प्रतिका ने 22 दिसंबर, 2024 को अपना डेब्यू किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *