रोहित शर्मा का ऐतिहासिक 500वां मैच! गोल्डन अक्षरों में दर्ज हुआ ‘हिटमैन’ का नाम, जानिए ये 11 दिग्गज कौन हैं?

रोहित शर्मा का ऐतिहासिक 500वां मैच! गोल्डन अक्षरों में दर्ज हुआ ‘हिटमैन’ का नाम, जानिए ये 11 दिग्गज कौन हैं?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 19 अक्टूबर (रविवार) को क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबले के साथ ही रोहित शर्मा 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के पांचवें और दुनिया के 11वें क्रिकेटर बन गए हैं।

रोहित ने 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 67 टेस्ट, 274 वनडे और 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह टी20आई में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वनडे में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

500 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट (रोहित शर्मा 501* मैच):

क्रमखिलाड़ी का नामदेशकुल मैचसंक्षिप्त जानकारी
१.सचिन तेंदुलकरभारत664‘क्रिकेट के भगवान’ ने अपने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
२.महेला जयवर्धनेश्रीलंका652पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने 149 टेस्ट, 448 वनडे और 55 टी20आई के अलावा एशिया इलेवन के लिए भी मुकाबले खेले।
३.कुमार संगकाराश्रीलंका594उन्होंने 134 टेस्ट, 394 वनडे और 56 टी20 मैच खेले। वह एशिया इलेवन और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के लिए भी खेले।
४.सनथ जयसूर्याश्रीलंका58622 साल (1989 से 2011) के करियर में वह अपने आक्रामक अंदाज और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध रहे।
५.रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया560ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान, वह 500 मैच पूरे करने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
६.विराट कोहली*भारत551पर्थ में खेला गया मौजूदा मैच कोहली का 551वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। उन्होंने अब तक 123 टेस्ट, 303 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं।
७.एमएस धोनीभारत538टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
८.राहुल द्रविड़भारत509‘द वॉल’ के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ ने 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
९.शाहिद अफरीदीपाकिस्तान524पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
१०.जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका519दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर कैलिस ने 166 टेस्ट, 328 वनडे और 25 टी20आई मुकाबलों में हिस्सा लिया।
११.रोहित शर्मा*भारत501कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को कई बड़ी जीतें दिलाई हैं और सीमित ओवर क्रिकेट में उनका योगदान अद्वितीय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *