मुंबई इंडियंस को ‘हिटमैन’ का झटका! क्या अब इन 3 टीमों में होंगे रोहित शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन खबरों पर विराम लगाने की कोशिश की है, लेकिन अटकलें तेज हैं कि रोहित किसी नई फ्रेंचाइजी में बतौर कप्तान शामिल हो सकते हैं। रोहित के संन्यास की खबरों के बीच अब वह केवल आईपीएल खेलने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे उनकी कप्तानी का अनुभव कई टीमों के लिए अहम हो गया है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अलावा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) भी रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन की जगह, दिल्ली कैपिटल्स में अक्षर पटेल की जगह और लखनऊ सुपर जायंट्स में एक मजबूत कप्तान की तलाश में फ्रेंचाइजी रोहित से संपर्क कर सकती हैं। पाँच बार मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा का फैसला आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बदलाव ला सकता है।