25 करोड़ के खिलाड़ी अब अनसोल्ड! IPL 2026 में क्या इन 3 सितारों को मिलेगा कोई खरीददार?

25 करोड़ के खिलाड़ी अब अनसोल्ड! IPL 2026 में क्या इन 3 सितारों को मिलेगा कोई खरीददार?

IPL 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है! पिछले सीज़न में भारी-भरकम रकम पाने वाले तीन बड़े खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज़ कर दिया है। BCCI ने मिनी ऑक्शन की तारीख 16 दिसंबर तय की है, जिसका आयोजन इस बार देश से बाहर अबू धाबी में होगा। मिनी ऑक्शन होने के बावजूद, माना जा रहा है कि टीमें 5-6 खिलाड़ियों को ही शामिल करेंगी और कुछ खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। लेकिन, जिन खिलाड़ियों पर पहले पैसों की बारिश हुई थी, अब उनका बिकना मुश्किल नज़र आ रहा है।

पिछले मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में बिके वेंकटेश अय्यर (KKR), 11 करोड़ में रिटेन हुए रवि बिश्नोई (LSG) और 9 करोड़ में ‘राइट टू मैच’ कार्ड से खरीदे गए जेक फ्रेज़र-मैकगर्क (DC) ने IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वेंकटेश ने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए, वहीं बिश्नोई और मैकगर्क भी फ्लॉप रहे। टीमों द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद, अब मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर इतनी बड़ी बोली शायद ही कोई फ्रेंचाइज़ी लगाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *