नेशनल टीम से बाहर शमी का बड़ा दांव! T20 वर्ल्ड कप पर नजर, घरेलू टूर्नामेंट में मचाएंगे तहलका

नेशनल टीम से बाहर शमी का बड़ा दांव! T20 वर्ल्ड कप पर नजर, घरेलू टूर्नामेंट में मचाएंगे तहलका

भारतीय टीम में मौका न मिलने पर चयनकर्ताओं को सीधा संदेश देने के लिए बंगाल के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह तैयार हैं। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम में वापसी न होने से निराश शमी ने अब घरेलू टी-20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया है। अगले साल देश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज छोटे फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बेताब है। नेशनल टीम के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए थे।

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में 17 सदस्यीय मजबूत बंगाल टीम की घोषणा की गई है। रणजी ट्रॉफी में अपराजित रहने के बाद बंगाल की निगाहें अब इस टी-20 टूर्नामेंट पर हैं। एलीट ग्रुप सी में बंगाल के मैच हैदराबाद में होंगे। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ ही शाहबाज अहमद, आकाश दीप और अभिषेक पोरेल जैसे सितारों को टीम में शामिल किया गया है, जिससे बंगाल काफी आत्मविश्वास में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *