विराट कोहली ने लगाया लगातार दूसरा शतक, लेकिन जश्न मनाना ही पड़ गया महंगा! 102 रन पर आउट होने का राज़ क्या?
रायपुर: वनडे क्रिकेट में तकरीबन 8-9 साल पुराना वह दौर एक बार फिर लौट आया है। खेल की शैली से ज़्यादा, मैदान पर दिखा विराट कोहली का ज़बरदस्त फॉर्म! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में पहला शतक जड़ने के बाद, ‘किंग कोहली’ ने रायपुर में दूसरे वनडे में भी शतक ठोक दिया। यह उनके करियर का 53वां वनडे शतक है, जिसे उन्होंने बिना ज़्यादा वक़्त गंवाए हासिल किया। लेकिन इस बार उनके बल्लेबाज़ी में एक चीज़ साफ़ नज़र आई, जिसकी क़ीमत उन्हें चुकानी पड़ी—वह है उनकी फिटनेस, जो उनके जश्न में झलक गई।
पहले रांची में 52वां शतक जड़ने के बाद, कोहली दूसरे मैच में भी बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने 38वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। हर शतक की तरह, इस बार भी कोहली ने हवा में उछलकर अपना सिग्नेचर अंदाज़ में जश्न मनाया। सूत्रों के अनुसार, यह अत्यधिक जश्न ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया।
जश्न के दौरान कोहली की कलाई में चोट लग गई, जिसका असर उनकी बाद की बल्लेबाज़ी पर पड़ा। चोट के कारण वह ज़्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं टिक पाए। 40वें ओवर में जब विराट कोहली एक ऊँचा शॉट खेलकर आउट हुए, तो साफ़ दिख रहा था कि कलाई की चोट उनके शॉट्स की ताक़त को प्रभावित कर रही थी। जिस कोहली ने कुछ देर पहले तक मुश्किल गेंदों पर भी चौके-छक्के लगाए थे, अब वह वैसी ताक़त से शॉट नहीं मार पा रहे थे।
कोहली ने 93 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन चोट की वजह से वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। लगातार दो शतक लगाने के बाद भी, इस अप्रत्याशित चोट के कारण आउट होना, कई सवाल खड़े करता है: क्या कोहली को चोट लगी थी और वह इसे छुपाकर खेल रहे थे?