IPL 2026 ऑक्शन 5 स्पिनर्स पर लगेगी करोड़ों की बोली रवि बिश्नोई से लेकर हसरंगा तक कौन लेगा बाजी?
December 12, 2025

आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। सभी 10 टीमों के लिए कुल 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिनके लिए बोलियां लगाई जाएंगी। इस ऑक्शन में टीमें अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने के साथ-साथ बेहतरीन स्पिनरों को भी अपने खेमे में शामिल करना चाहेंगी। पर्स बैलेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (64.3 करोड़ रुपये) टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़ रुपये) सबसे नीचे है।
इस मेगा ऑक्शन में रवि बिश्नोई, श्रीलंका के महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा, राहुल चाहर और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान जैसे पांच स्पिनरों पर करोड़ों की बोली लगने की उम्मीद है। इन सभी गेंदबाजों ने आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गुगली और मिस्ट्री स्पिन से जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिसके चलते कई टीमों के बीच इन्हें खरीदने की होड़ देखने को मिल सकती है।