तीन बोरी गेहूं बेचकर खरीदा टिकट और मैच हुआ रद्द
December 18, 2025

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच घने कोहरे की भेंट चढ़ गया। खराब दृश्यता के कारण अंपायरों ने कई बार मुआयना करने के बाद रात 9:25 बजे मैच रद्द करने का फैसला सुनाया। मैच न होने से स्टेडियम पहुंचे हजारों फैंस को भारी निराशा हाथ लगी।
फैंस ने बीसीसीआई से टिकट के पैसे वापस करने की मांग करते हुए जमकर विरोध किया। एक प्रशंसक ने भावुक होकर बताया कि उसने तीन बोरी गेहूं बेचकर मैच का टिकट खरीदा था। पहली बार लाइव मैच देखने आए कई युवाओं का अनुभव बेहद खराब रहा और वे मायूस होकर घर लौटे।