एशेज में अंग्रेजों की फजीहत! मात्र 11 दिनों में ‘बैजबॉल’ का घमंड तोड़ ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
December 21, 2025

एडिलेड टेस्ट में 82 रनों की करारी हार के साथ इंग्लैंड ने 2025-26 एशेज सीरीज गंवा दी है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। जेमी स्मिथ की एक गलत शॉट ने इंग्लैंड की मैच बचाने की उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया।
इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई है। एलेक्स कैरी के शानदार प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के संयम के आगे स्टोक्स की सेना बेबस नजर आई। बिना नाथन लियोन के भी कंगारुओं ने अंग्रेजों को महज 11 दिनों के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।