कप्तानी भी नहीं बचा पाएगी जगह! खराब फॉर्म पर सूर्या को गंभीर की दो-टूक चेतावनी

कप्तानी भी नहीं बचा पाएगी जगह! खराब फॉर्म पर सूर्या को गंभीर की दो-टूक चेतावनी

भारतीय टी-20 टीम से शुभमन गिल की छुट्टी के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार यादव पर गाज गिर सकती है। इस साल 19 पारियों में महज 13.62 की औसत से रन बनाने वाले सूर्या को मैनेजमेंट ने साफ कह दिया है कि वह केवल कप्तान होने के नाते टीम में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में उनका खराब स्ट्राइक रेट टीम की चिंता बढ़ा रहा है।

कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल नाम या पुराने रिकॉर्ड के आधार पर किसी को मौका नहीं मिलेगा। सूर्या को चेतावनी दी गई है कि अगर फॉर्म में सुधार नहीं हुआ, तो वह टीम में सम्मान और स्थान दोनों खो देंगे। हालांकि, सूर्या ने न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी का भरोसा जताया है, लेकिन चयनकर्ताओं की नजर अब उनके प्रदर्शन पर टिकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *