ट्रैविस हेड का धमाका! अपने होम ग्राउंड पर रचा ऐसा इतिहास, जो आज तक कोई नहीं कर सका

ट्रैविस हेड का धमाका! अपने होम ग्राउंड पर रचा ऐसा इतिहास, जो आज तक कोई नहीं कर सका

एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रैविस हेड ने तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। हेड दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए हर टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। उन्होंने 146 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पिच को चूमकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और ऑस्ट्रेलिया में लगातार चार टेस्ट शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

99 रन पर जीवनदान मिलने के बाद हेड ने नाबाद 142 रनों की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया की पकड़ बेहद मजबूत हो गई है। टीम इंडिया की जगह अब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 271/4 बनाकर इंग्लैंड पर 356 रनों की भारी बढ़त हासिल कर चुकी है। हेड के साथ एलेक्स कैरी भी अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जिससे कंगारू टीम जीत के करीब पहुंच गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *