विराट के लंदन वाले घर की कीमत सुन चकरा जाएगा सिर! शाहरुख के पड़ोसियों से ७ गुना ज्यादा महंगा है ये महल

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली खेल के मैदान से फुर्सत मिलते ही वापस लंदन लौट जाते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ने के बाद कोहली एक बार फिर अपने परिवार के पास लंदन पहुंच गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंदन में विराट जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत और वहां का रहन-सहन मुंबई के बड़े से बड़े सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ देता है? रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली का लंदन वाला घर शाहरुख खान के मन्नत वाले पड़ोस से भी कई गुना महंगा है।

चर्चा है कि विराट और अनुष्का ने लंदन के बेहद पॉश इलाके ‘सेंट जॉन्स वुड’ (St John’s Wood) में अपना निजी अपार्टमेंट खरीदा है। यह इलाका लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पास स्थित है और अपनी प्राइवेसी के लिए मशहूर है। यहाँ एक लग्जरी विला की कीमत १३० करोड़ से २७० करोड़ रुपये के बीच होती है। यहाँ तक कि एक छोटे से फ्लैट के लिए भी आपको १५ से २० करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

इसकी तुलना अगर मुंबई के सबसे महंगे इलाकों जैसे वर्ली या बांद्रा से करें, तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं। शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के पास प्रीमियम अपार्टमेंट्स का किराया जहां २०-२५ लाख रुपये महीना होता है, वहीं लंदन के इस इलाके में सेलिब्रिटी-ग्रेड विला का किराया १.५ करोड़ रुपये प्रति महीना तक जाता है। यानी जितने पैसे में आप मुंबई के पॉश इलाके में साल भर रह सकते हैं, उतने में विराट कोहली के पड़ोस वाले घर में आप सिर्फ एक महीना गुजार पाएंगे। वामिका और अकाय की स्कूलिंग और स्थायी मौजूदगी इस बात की तस्दीक करती है कि कोहली अब लंदन को ही अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *