टी20 विश्व कप पर सस्पेंस खत्म पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला

टी20 विश्व कप पर सस्पेंस खत्म पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप में भाग लेने को लेकर जारी अनिश्चितता को समाप्त कर दिया है। बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान न केवल टूर्नामेंट में खेलेगा, बल्कि किसी भी मैच का बहिष्कार नहीं करेगा।

इससे पहले पाकिस्तान द्वारा मैचों के बहिष्कार की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन आईसीसी की संभावित सख्त कार्रवाई के डर से बोर्ड ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अब तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज़ 7 फरवरी से होने जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *