तिरुवनंतपुरम में किसका चलेगा सिक्का? भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वें टी20 में कौन होगा टॉस का बॉस?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है, लेकिन चौथे मैच में मिली 50 रनों की करारी हार ने टीम इंडिया के आत्मविश्वास पर थोड़ा प्रहार जरूर किया है। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम आज 4-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं मिचेल सैंटनर की कीवी टीम जीत के साथ विदा लेना चाहेगी।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स गेम का रुख बदल सकते हैं। शाम को ओस (Dew) की अहम भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच 29 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। टॉस के मामले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन आज के मैच में न्यूजीलैंड की किस्मत टॉस के समय चमक सकती है। नजरें अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर टिकी होंगी, जिन्होंने इस सीरीज में अब तक प्रभावित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *