विश्व कप खेलने जाएगी पाकिस्तान टीम पर भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार
February 2, 2026

पाकिस्तान सरकार ने आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में अपनी क्रिकेट टीम की भागीदारी को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी एक बयान में आज स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। हालांकि इस फैसले के साथ एक कड़ी शर्त भी रखी गई है जो क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका सकती है।
बयान के अनुसार पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान सरकार ने भारत के विरुद्ध मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस बड़े फैसले ने विश्व कप के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं जिससे टूर्नामेंट के आयोजन और समीकरणों पर बड़ा असर पड़ सकता है।