पाकिस्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

पाकिस्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

अंडर-19 वनडे विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस करारी हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गई है। ग्रुप-2 से भारत और इंग्लैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की है, जबकि ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम 4 फरवरी को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें अब शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए फाइनल पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *