भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान का इनकार क्या आईसीसी लेगा कड़ा एक्शन

भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान का इनकार क्या आईसीसी लेगा कड़ा एक्शन

टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान ने मना कर दिया है जिससे क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को इस संबंध में कोई लिखित या आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक पीसीबी द्वारा औपचारिक रूप से अपना पक्ष रखने के बाद ही आईसीसी किसी भी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर विचार करेगा।

पाकिस्तान को ग्रुप ‘ए’ में भारत के साथ जगह दी गई है और उसे अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। अब सबकी नजरें आईसीसी के अगले कदम पर टिकी हैं क्योंकि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही इस विवाद पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *