टी20 वर्ल्ड कप से ओमान का सफर खत्म, अब भारत-पाक महामुकाबले पर टिकी दुनिया की निगाहें

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान का सफर खत्म, अब भारत-पाक महामुकाबले पर टिकी दुनिया की निगाहें

NEWS DESK : आयरलैंड के हाथों करारी हार के साथ ही ओमान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप ‘बी’ में लगातार तीन मैच हारने के बाद ओमान की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं। अब 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला उनका आखिरी मैच महज एक औपचारिकता रह गया है।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे पहले ही 4 अंक हासिल कर चुके हैं, जबकि ओमान आखिरी मैच जीतकर भी अधिकतम 2 अंक ही जुटा पाएगा। ओमान की विदाई के बीच, क्रिकेट जगत का उत्साह अब अपने चरम पर है क्योंकि सभी की नजरें भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *