तस्करी के खिलाफ धामी सरकार की सख्ती, SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा आरोपी, NDPS एक्ट में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 18-20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रईश के रूप में हुई है। वह संदिग्ध परिस्थितियों में भारतीय सीमा पार कर नेपाल भागने की फिराक में था। गश्त कर रही संयुक्त टीम को उस पर संदेह हुआ और तलाशी के दौरान स्मैक बरामद की गई। यह कार्रवाई “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना है।

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *