क्या सच में कंगाल हो गए हैं गोविंदा? अचानक कैसे बिगड़ गए सुपरस्टार के हालात? सामने आया सच!

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक खबर आग की तरह फैली हुई है—गोविंदा दिवालिया हो गए हैं! 90 के दशक के सबसे चहेते सुपरस्टार को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उनके पास अब जमापूंजी नहीं बची है। लेकिन क्या वाकई ‘चीची’ के हालात इतने खराब हैं? इस विवाद के बीच अब उनके भांजे विनय आनंद ने सामने आकर सच्चाई बयां की है।

विनय आनंद ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘बकवास’ करार दिया। विनय ने कहा, “गोविंदा आज भी एक ग्लोबल आइकन हैं। जो लोग कह रहे हैं कि वह गरीब हो गए हैं, वे असल में मूर्ख हैं। वह आज भी किसी इवेंट में सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए 25 से 30 लाख रुपये कमा सकते हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी वैसी ही बरकरार है।”

गोविंदा की कमाई का जिक्र करते हुए विनय ने बताया कि जब मुंबई के लोखंडवाला में फ्लैट की कीमत महज 12 लाख रुपये थी, तब गोविंदा एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। उन्होंने करीब 70-80 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। विनय के अनुसार, गोविंदा की सिर्फ पांच फिल्मों की कमाई ही उनकी सात पीढ़ियों के लिए काफी थी, ऐसे में दिवालिया होने की खबर फैलाना उनका अपमान करने जैसा है।

माना जा रहा है कि गोविंदा के निजी जीवन में चल रही उथल-पुथल की वजह से यह अफवाह उड़ी है। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। पारिवारिक कलह के बीच इस तरह की आर्थिक तंगी की खबरें आना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। फिलहाल, परिवार ने यह साफ कर दिया है कि सुपरस्टार गोविंदा आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत हैं और इन अफवाहों में कोई दम नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *