गालगोटिया यूनिवर्सिटी की बड़ी धोखाधड़ी! चीन का रोबोट कुत्ता अपना बताकर AI समिट में हुए शर्मसार

दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नोएडा की प्रसिद्ध गालगोटिया यूनिवर्सिटी पर ‘बौद्धिक संपदा चोरी’ का आरोप लगा। यूनिवर्सिटी ने चीन में बने एक रोबोटिक कुत्ते को अपना आविष्कार बताकर प्रदर्शित किया था। जैसे ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, आयोजकों ने न केवल यूनिवर्सिटी के स्टॉल का बिजली कनेक्शन काट दिया, बल्कि उन्हें तुरंत समिट छोड़कर जाने का आदेश भी दिया।

विवाद का केंद्र ‘ओरियन’ नाम का एक रोबोट कुत्ता था। यूनिवर्सिटी ने दावा किया कि उन्होंने इसे 350 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विशेषज्ञों ने पहचान लिया कि यह वास्तव में चीन की कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘गो-2’ मॉडल है, जिसकी कीमत मात्र 2.30 लाख रुपये है। 2 लाख के चीनी उत्पाद को 350 करोड़ का भारतीय आविष्कार बताने पर यूनिवर्सिटी की जमकर किरकिरी हो रही है।

इस घटना ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की प्रतिभा को बढ़ावा देने के बजाय एआई सम्मेलन में चीनी सामानों का प्रदर्शन हो रहा है। गालगोटिया यूनिवर्सिटी को अब इस ‘साहित्यिक चोरी’ और धोखाधड़ी के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसने देश के प्रतिष्ठित एआई समिट की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *