लॉटरी का पैसा और फिर रहस्यमयी खून! स्वाति मुखर्जी और चिरंजीत चक्रवर्ती की फिल्म ‘भाग्यलक्ष्मी बम्पर’ का धमाका

बंगाली सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अनोखी कहानी पर्दे पर उतरने को तैयार है। निर्देशक ऋषव दत्त की नई फिल्म ‘भाग्यलक्ष्मी बम्पर’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म नाटक और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण है, जिसे ‘ड्रामेडी’ कहा जा रहा है। फिल्म की कहानी कोलकाता और उसके उपनगरीय इलाकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां भाग्य और संकट एक साथ चलते हैं।

कहानी का मुख्य पात्र नारायण एक ‘डिजिटल मैचमेकर’ (घटक) है। वह कर्ज, टूटे हुए रिश्तों और जीवन की हताशा से बुरी तरह घिरा हुआ है। एक अचानक लिए गए फैसले में वह लॉटरी का टिकट खरीदता है और उसकी किस्मत चमक जाती है। उसे बड़ी रकम इनाम में मिलती है, लेकिन यहीं से शुरू होता है असली रोमांच।

सपनों में मां लक्ष्मी और अपराध का साया: पैसे की चमक के बीच नारायण के जीवन में रहस्यमयी बदलाव आते हैं। उसे मां लक्ष्मी के दर्शन होते हैं, लेकिन उनकी खामोश नाराजगी कुछ और ही इशारा करती है। धीरे-धीरे नारायण का जीवन दुर्घटनाओं, धोखे और यहां तक कि एक सनसनीखेज हत्या के जाल में फंस जाता है। वह महसूस करता है कि हर जीत वास्तव में जीत नहीं होती।

शानदार स्टार कास्ट: फिल्म में स्वाति मुखर्जी, चिरंजीत चक्रवर्ती, सुब्रत सेनगुप्ता, उन्मेष गंगोपाध्याय और स्वरलिपि घोष जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशक ऋषव दत्त ने कहा, “यह फिल्म केवल भाग्य बदलने के बारे में नहीं है, बल्कि यह विवेक और कर्मों का दर्पण है।” सुुुुमना और एहेसास कांजीलाल द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत शमिक गुहा रॉय और उनकी टीम ने तैयार किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *