प्रतीक-उर रहमान के बाद क्या अब दीप्सिता धर भी छोड़ेंगी CPIM? पार्टी सदस्यता रिन्यू न करने पर छिड़ा विवाद

माकपा (CPIM) के युवा नेता प्रतीक-उर रहमान के इस्तीफे के बाद अब पार्टी की एक और फायरब्रैंड नेता दीप्सिता धर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीप्सिता ने अब तक अपनी पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण (Renewal) नहीं कराया है। माकपा के नियमों के अनुसार, केंद्रीय स्तर के सदस्यों को फरवरी के पहले सप्ताह तक अपना रिन्यूअल पूरा करना होता है, लेकिन दीप्सिता की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
इस मुद्दे पर दीप्सिता धर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपने खिलाफ एक ‘साजिश’ करार दिया है। उन्होंने कहा, “पार्टी सदस्यता रिन्यू करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। मेरे पास अभी काफी समय है।” दीप्सिता ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि पार्टी का आंतरिक मामला बाहर कैसे आ रहा है। उन्होंने साफ किया कि प्रतीक-उर के फैसले के साथ उनका नाम जोड़ना गलत है। हालांकि, कयासों का बाजार गर्म है कि क्या बंगाल में वामपंथ का युवा चेहरा कहे जाने वाले ये नेता किसी बड़े बदलाव की तैयारी में हैं।