National Highway Toll News: 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद! अगर FASTag नहीं है तो देना होगा भारी जुर्माना

नया वित्तीय वर्ष वाहन चालकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। 1 अप्रैल से देश के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन (Cash Payment) पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि टोल टैक्स का भुगतान अब केवल डिजिटल माध्यमों से ही संभव होगा।

पूरी तरह डिजिटल होगा टोल कलेक्शन: NHAI के अनुसार, टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करने और सफर को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब यात्रियों को FASTag या UPI के माध्यम से ही पेमेंट करना होगा। मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान में लगभग 98% टोल कलेक्शन पहले ही डिजिटल हो चुका है। अब इसे 100% करने का लक्ष्य है ताकि पारदर्शिता बढ़े और समय की बचत हो।

राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2015-16 में जहां टोल से आय 48.66 करोड़ रुपये थी, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 183.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 50,345.10 करोड़ रुपये का टोल जमा हुआ है, जो सरकार की डिजिटल नीति की सफलता को दर्शाता है।

जुर्माने का प्रावधान: नियमों के मुताबिक, यदि किसी गाड़ी पर वैध FASTag नहीं है, तो उसे दोगुना टोल टैक्स देना होगा। वहीं, यदि कोई यात्री नकद की जगह UPI से भुगतान करता है, तो उसे सामान्य दर से 1.25 गुना अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। ऐसे में 1 अप्रैल से टोल पर नकद भुगतान की उम्मीद करना आपको महंगा पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *