‘टॉक्सिक’ के लिए यश की फीस ने उड़ाए होश! 50 करोड़ वसूल रहे ‘रॉकी भाई’, कियारा-नयनतारा की कमाई भी चौंकाने वाली

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट को दी गई फीस की जानकारी अब सामने आई है। निर्देशक गीतू मोहनदास की इस एक्शन थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां नजर आएंगी।

किसने कितनी ली फीस? फिल्म के मुख्य नायक यश इस रोल के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को 15 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को 12 करोड़ रुपये की फीस मिली है। कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को 3 करोड़ रुपये और हुमा कुरैशी को 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू कर रहीं तारा सुतारिया को भी 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *