पेनकिलर को कहें अलविदा; पेट दर्द और ऐंठन कम करने के लिए आजमाएं यह असरदार घरेलू ड्रिंक

पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और थकान महिलाओं के लिए काफी मुश्किल भरी होती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में एक खास ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो नेचुरल तरीके से गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है।

बनाने की विधि: 2 कप पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच कुटा हुआ अखरोट और आधा चम्मच सोंठ (अदरक पाउडर) डालें। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। पानी आधा रह जाने पर गैस बंद कर दें और इसमें 1 चम्मच गुड़ मिलाएं। इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।

यह कैसे असर करता है? अखरोट में ओमेगा-3 और मैग्नीशियम होता है जो सूजन कम करता है। अदरक दर्द निवारक का काम करती है और गुड़ शरीर को तुरंत ताकत देता है। यह ड्रिंक पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *