होली पार्टी में 1 रुपये का जादू! मेहमानों को पिलाएं ये चटपटा ‘हाजमोला मॉकटेल’, मिनटों में होगा डाइजेशन

होली के त्यौहार पर गुजिया, पकोड़े और तली-भुनी चीजों का आनंद लेना तो बनता है, लेकिन अक्सर इसके बाद पेट भारी लगने लगता है। इस होली पार्टी में अपने मेहमानों के लिए तैयार करें एक ऐसा अनोखा ड्रिंक, जो न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पाचन (Digestion) में भी बेहतरीन है। पेश है सिर्फ 1 रुपये के हाजमोला से बनने वाला ‘हाजमोला मॉकटेल’। यह बजट-फ्रेंडली ड्रिंक आपकी पार्टी की जान बन जाएगा।
जरूरी सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए हाजमोला की गोलियां (4-5), ठंडा सोडा या स्प्राइट, नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला, पुदीने की पत्तियां और ढेर सारा बर्फ।
बनाने की विधि: सबसे पहले एक गिलास में हाजमोला की गोलियों को लेकर अच्छी तरह कूट लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार काला नमक और चुटकी भर चाट मसाला डालें। गिलास में बर्फ के टुकड़े और कुछ ताजी पुदीने की पत्तियां डालें। अंत में इसमें ठंडा सोडा डालें और धीरे से मिलाएं। आपका देसी चटपटा मॉकटेल तैयार है!
परोसने के तरीके: अपने ड्रिंक को और भी शानदार दिखाने के लिए गिलास के किनारों पर नींबू लगाकर नमक और मिर्च के पाउडर से सजाएं। आप इसमें ऑरेंज जूस या शहद मिलाकर नए फ्लेवर भी ट्राई कर सकते हैं। होली के थिम फूड के साथ यह रंगीन और स्वादिष्ट ड्रिंक हर मेहमान का दिल जीत लेगा।