‘खुद को अनपढ़ महसूस करता हूँ…’ अंग्रेजी न सीख पाने का मसी को गहरा अफसोस, पोडकास्ट में छलका दर्द!
फुटबॉल की दुनिया के बादशाह लियोनेल मेसी इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। एक मैक्सिकन पॉडकास्ट में मेसी ने स्वीकार किया कि उन्हें बचपन में अंग्रेजी न सीखने का बहुत पछतावा है। मेसी ने कहा, “जब मैं दुनिया की बड़ी हस्तियों से मिलता हूँ, तो भाषा न जानने के कारण खुद को आधा अज्ञानी (Half-ignorant) महसूस करता हूँ। बचपन में मेरे पास समय था, लेकिन मैंने उसे बर्बाद कर दिया। अब मुझे अपनी उस मूर्खता पर दुख होता है।”
मैदान पर हादसा: प्यूर्टो रिको में इंटर मियामी के एक मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई। मैच के ८८वें मिनट में एक फैन ने मैदान में घुसकर मेसी को पकड़ लिया। उसे रोकने की कोशिश में एक सुरक्षाकर्मी ने मेसी को धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, मेसी तुरंत उठ गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। इंटर मियामी ने यह मैच २-१ से जीत लिया।