राष्ट्रपति से मिला सम्मान, अब सीएम ममता और कल्याण बनर्जी ने दिया रोजगार; उत्तरपाड़ा के युधाजीत की जीत!
March 1, 2026
उत्तरपाड़ा के रहने वाले युधाजीत डे ने साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो तो दृष्टिहीनता भी सफलता के आड़े नहीं आती। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित होने के बाद, अब युधाजीत के जीवन में एक और खुशहाली आई है। सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से युधाजीत को खेल विभाग में ग्रुप-डी (अस्थायी) पद पर सरकारी नौकरी प्रदान की है।
सांसद और मुख्यमंत्री का सहयोग: युधाजीत ने कुछ समय पहले कल्याण बनर्जी से नौकरी के लिए गुहार लगाई थी। सांसद ने तुरंत मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की और शनिवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया। कल्याण बनर्जी ने कहा, “युधाजीत बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह स्कूल में शतरंज सिखाते हैं और बहुत अच्छा सितार भी बजाते हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए हमने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।”