शनिवार की सुबह ही क्यों? खमेनेई को मारने के लिए अमेरिका-इजरायल का ‘किलर प्लान’, सामने आया चौंकाने वाला सच
March 1, 2026
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत के पीछे अमेरिका और इजरायल की सोची-समझी रणनीति थी। शनिवार की सुबह को इस हमले के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि इजरायली खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि खमेनेई अपने शीर्ष सलाहकारों अली शमखानी और अली लारीजानी के साथ एक गुप्त स्थान पर बैठक कर रहे हैं।
पहले यह बैठक शनिवार शाम को होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे सुबह कर दिया गया। जैसे ही खमेनेई अपने सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचे, अमेरिकी-इजरायली लड़ाकू विमानों ने हमला कर दिया। इस हमले में खमेनेई के साथ उनके परिवार के सदस्य और आईआरजीसी के शीर्ष कमांडर भी मारे गए। अब ईरान का भविष्य ‘गार्जियन काउंसिल’ के हाथों में है, जो नए सर्वोच्च नेता का चुनाव करेगी।