होली पर घर जाना होगा आसान! हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर पूर्व रेलवे की बड़ी तैयारी, बनाए गए ‘होल्डिंग एरिया’
March 1, 2026
होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं, जहाँ यात्री ट्रेन की घोषणा होने तक आराम कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए आरपीएफ की भारी तैनाती की गई है और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए ‘m-UTS’ ऐप के जरिए टिकट बुक करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही, बिहार और यूपी जाने वालों के लिए कई ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।