वोटर लिस्ट से नाम कटते ही हसराबाद में बवाल! सड़क पर टायर जलाकर TMC का प्रदर्शन, शुभेंदु का फूंका पुतला

पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट जारी होते ही उत्तर 24 परगना का हसराबाद रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शनिवार रात को साहपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे बशीरहाट-हसराबाद लेबुखाली रोड घंटों तक जाम रहा। प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर साजिश का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

टीएमसी नेताओं का दावा है कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के इशारे पर अल्पसंख्यक बहुल बूथों को निशाना बनाया है। साहपुर के बूथ नंबर 111 में करीब 1065 मतदाताओं में से 400 के नाम लिस्ट से ‘डिलीट’ कर दिए गए हैं। बशीरहाट अनुमंडल से कुल 16,125 नाम काटे जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए गए हैं, जो टीएमसी का वोट बैंक थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में मतदाता सूची को लेकर छिड़ी यह जंग अब और तेज होने के आसार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *