चुनाव प्रचार में ‘मदन मित्रा’ का जलवा! महिलाओं ने पूछा- ‘दादा, आपकी स्किन इतनी ग्लो कैसे करती है?’

टीएमसी के दिग्गज नेता और कमरहाटी से प्रत्याशी मदन मित्रा जब चुनाव प्रचार के लिए घर-घर पहुंचे, तो उन्हें एक दिलचस्प सवाल का सामना करना पड़ा। वोट और आशीर्वाद मांगने के दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने राजनीति छोड़कर उनसे उनके ‘ग्लोइंग स्किन’ का राज पूछ लिया। महिलाओं ने पूछा, “दादा, आप चेहरे पर क्या लगाते हैं जो आपकी त्वचा इतनी चमकती है? हमें भी कुछ टिप्स दीजिए।”

क्या है मदन मित्रा का ब्यूटी सीक्रेट? मदन मित्रा ने हंसते हुए बताया कि वह इस सवाल से काफी शर्मा गए थे। उन्होंने टीवी 9 बांग्ला को बताया, “मेरा केवल एक ही टिप है—अपना मन साफ रखें। किसी का बुरा न करें और हमेशा दूसरों की मदद करें। यह सोचें कि जो भगवान ने आपको दिया है, वह करोड़ों लोगों के पास नहीं है। अगर आपका मन खुश रहेगा, तो आपकी स्किन अपने आप चमकेगी।”

स्टाइल में नंबर वन अपने रंगीन चश्मों और बेहतरीन पहनावे के लिए मशहूर मदन मित्रा को खुद सीएम ममता बनर्जी भी ‘ग्लैमरस’ कह चुकी हैं। चुनाव की चिलचिलाती धूप में भी वह जिस तरह खुद को फ्रेश रखते हैं, वह चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि उनका यह ‘ग्लैमर’ वोटरों के दिल में कितनी जगह बना पाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *