IPL 2026 में अग्निपरीक्षा! खराब प्रदर्शन किया तो 2027 वर्ल्ड कप से पत्ता साफ? BCCI की ‘सीक्रेट लिस्ट’ में 20 खिलाड़ी

28 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल 2026 भारतीय क्रिकेटरों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी समिति ने 20 खिलाड़ियों का एक ‘कोर ग्रुप’ तैयार किया है, जिन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित माना जा रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यदि इस सूची का कोई खिलाड़ी आईपीएल में फ्लॉप रहता है, तो उसे वर्ल्ड कप की योजना से बाहर किया जा सकता है।

चयनकर्ताओं की ‘सीक्रेट फील्ड रिपोर्ट’ बीसीसीआई ने हर चयनकर्ता को अलग-अलग शहरों की जिम्मेदारी सौंपी है। अजीत अगरकर मुंबई के मैचों पर नजर रखेंगे, जबकि प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में रहकर खिलाड़ियों की ‘मानसिक मजबूती’ और ‘दबाव झेलने की क्षमता’ पर साप्ताहिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेंगे।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए फुल स्ट्रेंथ टीम आईपीएल के ठीक बाद, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए रोहित, कोहली, बुमराह और सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। बोर्ड विशेष रूप से तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर चिंतित है। आईपीएल के दौरान बुमराह और सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि वे आगामी लंबे टेस्ट सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *