जाह्नवी कपूर ने क्यों बदली अपनी एजेंसी? करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा, बताया बॉलीवुड का ‘कड़वा सच’

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में करण जौहर की ‘कॉर्नरस्टोन’ एजेंसी छोड़कर ‘कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क’ का हाथ थाम लिया है। इस बदलाव ने इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आज के दौर के कलाकार सोशल मीडिया के दबाव और लगातार मिलने वाले अटेंशन के कारण काफी बेचैन और असुरक्षित महसूस करते हैं।

वफादारी की कमी और सफलता की भूख: करण के अनुसार, आज की पीढ़ी को हर दिन आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उन्हें लगता है कि मैनेजमेंट बदलने से उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे। करण ने इसे ‘पासिंग द पार्सल’ खेल जैसा बताया, जहां सितारे एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में अब पुरानी वफादारी खत्म हो गई है, इसलिए टैलेंट मैनेजमेंट एक ‘थैंकलेस जॉब’ बनकर रह गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *