तेल संकट और गहराया! केवल हॉर्मुज नहीं, 9 देशों के 39 ऊर्जा केंद्रों पर भीषण हमला, दुनिया में मचा हाहाकार

दुनिया में तेल का संकट अब केवल हॉर्मुज जलडमरूमध्य तक सीमित नहीं रह गया है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 9 देशों के 39 महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया है। इसमें तेल रिफाइनरी, प्राकृतिक गैस क्षेत्र और प्रमुख ऊर्जा भंडारण केंद्र शामिल हैं। युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत $119 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।
कतर और सऊदी अरब को बड़ा झटका: कतर के ‘रास लफ़ान’ एलएनजी सेंटर पर हुए हमले ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। कतर एनर्जी के मुताबिक, देश की निर्यात क्षमता का 17% हिस्सा नष्ट हो गया है, जिसे ठीक करने में 5 साल तक का समय लग सकता है। इसके अलावा सऊदी अरब और यूएई के ऑयल टर्मिनलों को भी निशाना बनाया गया है। संकट को देखते हुए अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है ताकि वैश्विक आपूर्ति बनी रहे।