ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ नहीं खुला तो बिजलीघरों को कर देंगे तबाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड और बिजलीघरों पर हमला करेगा। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि निशाना देश का सबसे बड़ा बिजलीघर होगा।

ईरान का करारा जवाब: ईरानी सेना ने ट्रंप की धमकी पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर उनके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर आंच आई, तो वे पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी रणनीतिक ठिकानों पर हमला करेंगे। इस बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात कर शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *