नयागढ़ के पीठाखाई में कोहराम! 15 यात्रियों की हालत गंभीर, 5 को भुवनेश्वर किया गया रेफर

ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 तीर्थयात्रियों की जान चली गई। गंजम के बरहमपुर से करीब 55 यात्रियों को लेकर बालेगिर जा रही एक निजी बस दशपल्ला के पास अनियंत्रित होकर पीठाखाई घाटी में पलट गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक पति-पत्नी और खुद बस का ड्राइवर भी शामिल है। चश्मदीदों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण मोड़ पर बस से नियंत्रण खो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *