दुश्मन के घर में घुसकर मारेगा ‘घातक’! भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे 150 स्वदेशी स्टैल्थ ड्रोन

भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी ताकत को दोगुना करने के लिए 150 ‘घातक’ स्टैल्থ यूसीएवी (Ghatak UCAV) को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। यह ड्रोन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक और ‘कावेरी’ इंजन से लैस होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘स्टैल्थ’ डिजाइन है, जिससे यह दुश्मन के रडार में आए बिना उनके ठिकानों पर सटीक हमला कर सकता है। यह ड्रोन ‘मैन्ड-अनमैन्ड टीमिंग’ सिस्टम के तहत काम करेगा, जहां लड़ाकू विमान के पायलट सुरक्षित दूरी से इन ड्रोन्स को कंट्रोल करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *