दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम: लश्कर का कुख्यात आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़!
March 30, 2026

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया विभाग ने एक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली सीमा से गिरफ्तार किया है। पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर शब्बीर बांग्लादेश के जरिए भारत में एक नया आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, शब्बीर का काम भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें लश्कर में भर्ती करना था। इस मॉड्यूल ने हाल ही में दिल्ली और कोलकाता में आतंकी बुरहान वानी के समर्थन में पोस्टर भी लगाए थे। बता दें कि शब्बीर 2007 में भी AK-47 और ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था और 11 साल तिहाड़ जेल में काट चुका है। वह हाफिज सईद और जकीउर रहमान लखवी का करीबी माना जाता है। पुलिस अब दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिपे उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।