१०वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! कोलकाता के IICB में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अप्रैल का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश की दो प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं, CSIR और BSNL ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
CSIR-IICB भर्ती २०२६: काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के तहत कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी (IICB) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के ८ पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता १०वीं पास रखी गई है, हालांकि १२वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा १८ से २५ वर्ष निर्धारित है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को १८,००० से ५६,९०० रुपये तक का वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि ४ अप्रैल २०२६ है और आवेदन शुल्क ५०० रुपये है।
BSNL में अवसर: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के १२० पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। ये भर्तियां टेलीकॉम ऑपरेशंस और फाइनेंस विभाग में होंगी। टेलीकॉम के लिए इंजीनियरिंग डिग्री (IT/Electrical/Electronics) और फाइनेंस के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री अनिवार्य है। वेतन २४,९०० से ५०,५०० रुपये के बीच होगा। आवेदन के लिए आयु सीमा २१ से ३० वर्ष है। इच्छुक उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।