“पाकिस्तान भिखारी बन गया, अब टीएमसी की बारी!” दिलीप घोष का ममता सरकार पर तीखा प्रहार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। वोटर लिस्ट (SIR प्रक्रिया) से नाम कटने से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, दिलीप घोष ने हर मोर्चे पर सत्तारूढ़ दल को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डर गई हैं, इसलिए वे चुनाव आयोग और अदालतों पर जहर उगल रही हैं।

मुर्शिदाबाद और घुसपैठ का मुद्दा वोटर लिस्ट में नाम कटने की सबसे ज्यादा संख्या मुर्शिदाबाद में होने पर दिलीप घोष ने कहा, “यह स्वाभाविक है। हम सभी जानते हैं कि मुर्शिदाबाद देशविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। वहां से फर्जी आधार कार्ड बनाकर उग्रपंथी पूरे देश में फैलते हैं। सरकारी संपत्तियों को आग लगाना और दंगों में शामिल होना वहां आम बात है।” उन्होंने दावा किया कि १ करोड़ से ज्यादा फर्जी वोटरों के दम पर ही टीएमसी सत्ता में बनी हुई थी, जिसका अब हिसाब हो रहा है।

पाकिस्तान और पीएम मोदी पाकिस्तान के मंत्री द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी और उस पर पीएम मोदी की चुप्पी के सवाल पर दिलीप ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कटोरा थमा दिया है। वहां आज खाना, पेट्रोल और शिक्षा के लिए पैसे नहीं हैं। मोदी जी देश संभालना जानते हैं, ममता जी को अपनी गिरती हुई पार्टी की चिंता करनी चाहिए।”

टॉलीवुड और कलाकारों की सुरक्षा अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत और टॉलीवुड में हड़ताल पर उन्होंने कहा, “पिछले १५ साल से टॉलीवुड में केवल सिंडिकेट राज चल रहा है। जो पार्टी का झंडा नहीं उठाता, उसे काम नहीं मिलता। राहुल जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता को एक साल से काम नहीं दिया गया, तब किसी ने आंसू नहीं बहाए। इस माफिया तंत्र को मे महीने में खत्म कर दिया जाएगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *