टाटा समूह को बड़ा झटका! कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा मंजूर, अब कौन बनेगा एयर इंडिया का नया ‘महाराजा’?

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया। हालांकि, एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विल्सन तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कि नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती। उनके सितंबर २०२६ तक इस पद पर बने रहने की संभावना है।

२०२२ से २०२६ तक का सफर विल्सन ने जुलाई २०२२ में ५ साल के अनुबंध पर एयर इंडिया की कमान संभाली थी। सिंगापुर एयरलाइंस में २६ साल का अनुभव रखने वाले विल्सन से उम्मीद थी कि वे एयर इंडिया को ‘Vihaan.AI’ रोडमैप के जरिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन बनाएंगे। लेकिन उनका यह सफर २०২৭ में खत्म होने के बजाय पहले ही समाप्त हो रहा है। बोर्ड अब दुनिया की अन्य बड़ी एयरलाइंस के दिग्गजों के साथ नए नेतृत्व के लिए चर्चा कर रहा है।

इस्तीफे की असली वजह क्या है? विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि एयर इंडिया इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। इस्तीफे के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए जा रहे हैं:

  • अहमदाबाद क्रैश का साया: १२ जून २०२५ को अहमदाबाद में हुआ एयर इंडिया की फ्लाइट १७१ का दर्दनाक हादसा, जिसमें २६० लोगों की जान गई थी। इस हादसे ने एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था और ब्रांड इमेज को गहरा धक्का पहुंचाया।
  • आर्थिक संकट: वित्त वर्ष २०२४-२५ में कंपनी का घाटा कम होने के बजाय बढ़ गया है। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष (FY26) में एयर इंडिया को २०,००० करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो सकता है।
  • ऑपरेशनल चुनौतियां: पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद करने और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने एयर इंडिया के मुनाफे को पूरी तरह खत्म कर दिया है। टाटा समूह के लिए अब नए सीईओ की तलाश एक बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *