बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बने रणवीर सिंह! ‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए विराट-अनुष्का, दी बड़ी प्रतिक्रिया!

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जादू अब देश की सबसे चहेती जोड़ी—विराट कोहली और अनुष्का शर्मा—पर भी चढ़ गया है। फिल्म देखने के बाद इस पावर कपल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है, जिससे फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है।
अनुष्का शर्मा ने की निर्देशक की सराहना अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “आखिरकार मैंने धुरंधर 2 देख ली। लगभग चार घंटे की फिल्म को इस तरह पेश करना कि दर्शक एक पल के लिए भी बोर न हों, यह काबिल-ए-तारीफ है। आदित्य, आप एक बेहतरीन और मौलिक निर्देशक हैं। रणवीर, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जी ने इस फिल्म में जान फूंक दी है। आप सभी को बहुत बधाई!”
विराट कोहली ने रणवीर को बताया ‘नेक्स्ट लेवल’ क्रिकेट आइकन विराट कोहली फिल्म के स्पेल बाइंडिंग अनुभव से काफी प्रभावित दिखे। विराट ने लिखा, “आज धुरंधर 2 देखी और मेरा अनुभव वाकई लाजवाब रहा। किसी भारतीय फिल्म में मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा। करीब 4 घंटे तक मैं अपनी जगह से नहीं हिला। आदित्य धर, आपकी प्रतिभा हर फ्रेम में दिखती है। और रणवीर सिंह, इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गए हैं। यह अभिनय से परे था।”
भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर विराट कोहली की तारीफ सुनकर आदित्य धर भावुक हो गए। उन्होंने विराट को ‘जनरेशनल लीजेंड’ बताते हुए लिखा, “वॉव! विराट, आपकी ओर से मिली यह सराहना मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं आपके अंडर-19 के दिनों से आपका प्रशंसक हूं। जब आप जैसा कोई महान खिलाड़ी फिल्म को इतना प्यार देता है, तो वह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”
कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग साल 2025 में रिलीज हुआ था जिसने 1300 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धুরন্ধর 2’ ने अब तक दुनिया भर में 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।