सावधान! कहीं कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके WhatsApp मैसेज? एक क्लिक में ऐसे पकड़ें चोर!

आज के दौर में व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रह गया है। पर्सनल फोटो, बैंक डिटेल्स और जरूरी दस्तावेजों के लेनदेन के लिए हम पूरी तरह इसी पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट आपकी जानकारी के बिना किसी और डिवाइस पर चल रहा है, तो आपकी पूरी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। डेटा चोरी और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने अकाउंट की जांच करते रहें।

यह जानने के लिए कि आपका व्हाट्सएप कहीं और लॉग-इन है या नहीं, सबसे पहले अपने फोन में ऐप खोलें। ऊपर दाहिने कोने में दिख रहे तीन डॉट्स (मेनू) पर क्लिक करें। यहां आपको ‘Linked Devices’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही उन सभी डिवाइसेस की लिस्ट आ जाएगी जहां आपका व्हाट्सएप एक्टिव है। अगर आपको यहां कोई ऐसा डिवाइस या ब्राउजर दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो तुरंत उस पर टैप करें और ‘Log Out’ बटन दबा दें। ऐसा करते ही उस संदिग्ध डिवाइस से आपका एक्सेस खत्म हो जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से कुछ बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। कभी भी किसी पब्लिक वाई-फाई या अनजान कंप्यूटर पर अपना व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल न करें। अगर मजबूरी में करना पड़े, तो काम खत्म होते ही लॉग-आउट जरूर करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ये डेटा हैक करने के जाल हो सकते हैं। कभी भी किसी को अपना ओटीपी (OTP) न दें और क्यूआर कोड स्कैन करते समय पूरी सावधानी बरतें। याद रखें, आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है। नियमित रूप से ‘लिंक्ড डिवाइसेस’ चेक करना अपनी आदत बना लें ताकि आपका अकाउंट हमेशा सुरक्षित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *