भीड़ से मिलेगी राहत! मालदा से झारखंड और बिहार को जोड़ने के लिए रेलवे ने चलाई १८ ट्रिप स्पेशल ट्रेन

मालदा और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए मालदा टाउन और क्यूल के बीच एक विशेष मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन सोमवार, १३ अप्रैल २०२६ से प्रभावी हो गई है और ३० अप्रैल तक अपनी सेवाएं देगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों को बेहतर तरीके से जोड़ेगी।
मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के अनुसार, यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। ट्रेन संख्या ०३२०३ और ०३२०४ (क्यूल-मालदा टाउन-क्यूल) रोजाना कुल १८ ट्रिप लगाएगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।
ट्रेन की समय सारणी (Time Table):
- ०३२०४ (क्यूल से मालदा): यह ट्रेन रोजाना सुबह ६:१० बजे क्यूल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर ३:०० बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
- ०३२०৩ (मालदा से क्यूल): यह ट्रेन प्रतिदिन शाम ४:०० बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और अगले दिन रात १:०० बजे क्यूल पहुंचेगी।
प्रमुख स्टेशन: यह स्पेशल मेमू ट्रेन रास्ते में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इस नई सेवा से मालदा के साथ-साथ झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।